Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देवरिया में चलते स्कूटर पर बैठे शख्स को आया हार्ट अटैक, दारोगा ने CPR देकर बचाई जान

short by आकांक्षा / on Saturday, 19 October, 2024
उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को दारोगा विनोद ने चलते स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे शख्स की हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। विनोद ने शख्स को करीब 5 मिनट तक सीपीआर दिया और होश में आने के बाद शख्स को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।