देश की अदालतों में 5.49 करोड़ से अधिक केस हैं लंबित, SC में 90,000 से ज़्यादा मामले पेंडिंग
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ से ज़्यादा केस लंबित पड़े हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट में 90,897 मामले लंबित हैं जबकि देश के 25 उच्च न्यायालयों में 63,63,406 मामले लंबित हैं।
read more at इंडिया टीवी


