Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के कई हिस्सों में ठप हुई एयरटेल की कॉल और इंटरनेट सर्विस, कंपनी ने जारी किया बयान

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 18 August, 2025
देशभर में एयरटेल यूज़र्स को कॉल और इंटरनेट सर्विस को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सोमवार शाम 4-5 बजे के आसपास शिकायतें बढ़ गईं। एयरटेल ने बयान जारी कर कहा, "हम नेटवर्क आउटेज का सामना कर रहे हैं...हमारी टीम समस्या को हल करने और सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है।"