देश के खिलाफ साज़िश रचने के आरोप में बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस मेहर अफरोज़ हुईं गिरफ्तार
बांग्लादेश की ऐक्ट्रेस मेहर अफरोज़ को गुरुवार शाम देश के खिलाफ साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने उन्हें राजधानी के धानमंडी से पकड़ा और उनसे पूछताछ की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की थी।
read more at R.भारत


