देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज़ कौन-कौनसी हैं?
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) शीर्ष पर है। इसके बाद जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन (कर्नाटक), बीएचयू, दिल्ली यूनिवर्सिटी, अमृता विश्व विद्यापीठम, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जादवपुर यूनिवर्सिटी (कोलकाता) और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तमिलनाडु) का स्थान है।


