Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
देश की टॉप पांच IT कंपनियों में से 4 ने वित्त वर्ष 2024-25 में जोड़े 16,779 कर्मचारी
short by श्वेता यादव / on Saturday, 26 April, 2025
देश की टॉप-5 आईटी कंपनियों में से टीसीएस, विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 में 16,779 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ के कर्मचारियों की संख्या में 4,061 की गिरावट आई। 2024-25 में टीसीएस ने 6,433 जबकि इंफोसिस ने 6,338 कर्मचारी जोड़े हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में इन्हीं कंपनियों ने 70,000 कर्मचारियों को निकाला था।