देश के पुलिस विभाग में 90% महिलाएं जूनियर पदों पर कर रही हैं काम: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के पुलिस विभाग में महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक जैसे वरिष्ठ पदों पर 1,000 से भी कम महिलाएं हैं और 90% महिलाएं कांस्टेबल के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, विभाग में कुल 2.4 लाख महिला कर्मियों में से सिर्फ 960 आईपीएस रैंक की हैं जबकि 24,322 महिलाएं उप-अधीक्षक, निरीक्षक या उप-निरीक्षक जैसे गैर-आईपीएस अधिकारी पदों पर हैं।
read more at भाषा


