देश में 29,500 से ज़्यादा हैं पंजीकृत ड्रोन, इस राज्य में सबसे अधिक
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 29 जनवरी तक 29,501 पंजीकृत ड्रोन थे जिनमें से देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक संख्या में 4,882 ड्रोन हैं। इसके बाद तमिलनाडु (4,588), महाराष्ट्र (4,132), हरियाणा (3,689), कर्नाटक (2,516), तेलंगाना (1,928), गुजरात (1,338) और केरल (1,318) भी इन राज्यों में शामिल हैं।
read more at NewsBytes हिंदी


