देश में 5,000 के पार हुए कोविड-19 के ऐक्टिव मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए डेटा के अनुसार, देश में कोेविड-19 के ऐक्टिव मामले बढ़कर 5,364 हो गए हैं। केरल में सबसे ज़्यादा 1679 ऐक्टिव केस हैं। उसके बाद गुजरात (615), पश्चिम बंगाल (596), दिल्ली (592), महाराष्ट्र (548) और कर्नाटक (451) है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 498 ऐक्टिव केस बढ़े और 764 लोग डिस्चार्ज हुए।
read more at Covid


