देश में पहली बार भारतीय न्याय संहिता के तहत दी गई सज़ा, बिहार में मर्डर के दोषियों को हुई उम्रकैद
देश में पहली बार नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत सज़ा सुनाई गई है। सारण (बिहार) के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि 17 जुलाई को एक शख्स व उसकी 2 बेटियों की हत्या की शिकायत मिली थी जिसका ट्रायल 13 अगस्त को शुरू हुआ। बकौल एसपी, घटना के 50वें दिन 2 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई।
read more at हिन्दुस्तान


