Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में बदल सकती है इनकम टैक्स की तस्वीर, अगले हफ्ते नया बिल पेश करेगी सरकार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 1 February 2025
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि नए विधेयक के ज़रिए सरकार पुरानी कर व्यवस्था को खत्म कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केवाईसी की प्रक्रिया आसान की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।