Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देशभर में आज से ₹50 तक महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 1 October, 2024
पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹50 तक बढ़ा दी है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹1,740, मुंबई में ₹1692.50, कोलकाता में ₹1850.50 और चेन्नई में ₹1903 हो गई है। इससे पहले सितंबर में एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹39 की बढ़ोतरी की गई थी।