देशभर से प्यार मिला, आपके आशीर्वाद से अब ठीक हूं: डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा
मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नेता-अभिनेता गोविंदा ने शुभकामनाओं के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, "देश के हर कोने से प्यार मिला...मुझसे प्यार करने वाले लोगों, फैन्स, प्रेस, सरकारी लोग और पुलिस का धन्यवाद। आपके आशीर्वाद से आज मैं ठीक हूं।" गौरतलब है, गोविंदा ने खुद के पैर में गलती से गोली मार ली थी।


