Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दोस्तों के साथ मैगी खाने गया था हरियाणा में गो-तस्कर समझकर मारा गया 12वीं का छात्र

short by Monika sharma / on Tuesday, 3 September, 2024
फरीदाबाद (हरियाणा) में 12वीं कक्षा के जिस छात्र आर्यन मिश्रा की गो-तस्कर समझकर गोली मारकर हत्या की गई है वह दो दोस्तों के साथ मैगी खाने बड़खल स्थित एक मॉल गया था। देर रात लौटते समय गो-रक्षकों ने उनकी कार को घेरा तो आर्यन के दोस्त ने कार भगा दी थी। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है।