Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूसरे टी20I से पहले ट्रेनिंग सेशन में मुड़ा अभिषेक शर्मा का टखना

short by रघुवर झा / on Friday, 24 January 2025
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I से पहले शुक्रवार को चेन्नई में ट्रेनिंग सेशन में कैच प्रैक्टिस के दौरान भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा का टखना मुड़ गया। मैदान से पवेलियन लौटते समय अभिषेक को थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने नेट पर बल्लेबाज़ी भी नहीं की। पहले टी20I में अभिषेक ने 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।