दूसरी बार ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने लाई को 21-15, 18-21, 21-16 से शिकस्त दी। यह लक्ष्य के करियर का इस टूर्नामेंट में दूसरा फाइनल होगा। अब फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा।
read more at हिन्दुस्तान


