दिहुली नरसंहार के 3 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सज़ा, 24 दलितों की हुई थी हत्या
फिरोज़ाबाद (यूपी) के दिहुली नरसंहार में मंगलवार को कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई। इसके अलावा दोषियों पर ₹50,000-₹50,000 का जुर्माना लगाया गया है। 18 नवंबर 1981 को गांव दिहुली में डकैतों के गिरोह ने दलित समुदाय के 24 लोगों की हत्या की थी। मामले में 17 आरोपी थे जिनमें 13 की मौत हो चुकी है।
read more at News18 हिंदी


