Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दक्षिण कोरिया की 27-वर्षीय ऐक्ट्रेस यू जू-उन ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 30 August 2022
टीवी शो 'बिग फॉरेस्ट' फेम दक्षिण कोरियाई ऐक्ट्रेस यू जू-उन ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने बताया कि 27-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। दक्षिण कोरियाई न्यूज़ पोर्टल सोम्पी के मुताबिक, जू-उन ने सुसाइड नोट में बताया कि वह जीना नहीं चाहती थीं और आत्महत्या के बारे में कई दिनों से सोच रही थीं।