Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दक्षिण कोरिया में विपक्षी नेता की गर्दन पर मारा गया चाकू; कैमरे में कैद हुई घटना

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 2 January, 2024
दक्षिण कोरिया में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यंग को मंगलवार को बुसान में प्रस्तावित एयरपोर्ट की साइट का दौरा करने के दौरान गर्दन पर चाकू मार दिया गया। दरअसल, हमलावर ऑटोग्राफ मांगने के लिए ली के पास आया था और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। हमलावर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।