दर्द में हूं यह बात भी डॉक्टर से मुस्कुराकर कहती हूं: अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर छवि
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित अभिनेत्री छवि मित्तल ने सर्जरी के बाद अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "चाहे कुछ भी हो...चेहरे पर हंसी बनाए रखती हूं...डॉक्टर के मेरा हालचाल लेने आने पर...मुस्कुराकर कहती हूं...मैं दर्द में हूं।" गौरतलब है, सीने में लगी चोट को लेकर डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्हें कैंसर का पता चला था।
read more at PINKVILLA


