दर्शक कभी भी कचरे पर रुपये खर्च नहीं करते: बॉलीवुड फिल्मों की विफलता पर सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों की विफलता पर कहा है, "मैंने सीखा है कि दर्शक कभी भी कचरे पर रुपये खर्च नहीं करते।" बकौल शेट्टी, आज के दौर में फिल्म के कंटेंट पर ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "समझना होगा कि अर्थव्यवस्था कैसे काम करती है। किसी भी उत्पाद पर सेलिब्रिटी की फीस भारी नहीं पड़नी चाहिए।"


