Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दलित कैब चालक ने जातिसूचक शब्द बोल रहे रेल कर्मियों को उतारा, रैपिडो ने लगाया 99 साल का बैन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 15 August, 2026
लखनऊ में एक दलित रैपिडो कैब चालक ने आपसी बातचीत में जातिसूचक शब्द बोल रहे 4 रेल कर्मियों को बीच रास्ते कैब से उतार दिया। ड्राइवर ने वायरल वीडियो में कहा, "आपने कैसे कहा कि एक चमार आदमी को ट्रिपल सी बना देंगे तो क्या होगा।" वहीं, रैपिडो ने चालक को 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड किया है।