दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में राजस्थान में कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सज़ा
राजस्थान की एक अदालत ने 2015 में हुई एक दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर ₹25,000-₹50,000 तक का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है कि दोषियों ने मृतक पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया था।
read more at भाषा


