Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दशकों तक यादगार गीत देने वाले गायक भूपिंदर सिंह के निधन से व्यथित हूं: प्रधानमंत्री

short by खुशी / on Tuesday, 19 July, 2022
प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "दशकों तक यादगार गीत देने वाले भूपिंदर जी के निधन से व्यथित हूं...उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया।" वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है...मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"