एमपी में दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज
इंदौर (एमपी) के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला को दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
read more at Inshorts


