दहेज में मिल रहे ₹10 लाख लौटाकर यूपी में सब-इंस्पेक्टर ने शगुन के तौर पर लिए ₹1
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में शनिवार को नितेश चौधरी नामक दूल्हे ने अपने लग्न समारोह के दौरान दुल्हन पक्ष से शगुन के तौर पर सिर्फ ₹1 स्वीकार किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुल्हन के पिता ने दहेज के रूप में ₹10 लाख देने की पेशकश की जिसे नितेश ने लौटा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, नितेश रेलवे पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
read more at हिन्दुस्तान


