दावा- आदिवासी किसान को झारखंड पुलिस ने रात भर पीटा; सीएम का कार्रवाई का आदेश
अविनाश चंचल नामक शख्स ने ट्विटर पर बताया कि 42-वर्षीय आदिवासी किसान अनिल सिंह को लातेहार (झारखंड) में पुलिस ने माओवादी समर्थक बता कर गिरफ्तार किया, रात भर पीटा व 300-400 लाठी मारीं। बकौल चंचल, "सुबह उनको गलती से उठा लिया कहकर छोड़ दिया गया।" मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।


