Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दावा- श्रीलंका के राष्ट्रपति के देश से भागने में भारत ने की मदद; भारत ने दिया जवाब

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 13 July, 2022
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश से भागने में भारत द्वारा मदद करने के दावों वाली रिपोर्ट्स का कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने खंडन किया है। उच्चायोग ने कहा, "उच्चायोग इन निराधार और काल्पनिक मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करता है। श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक तरीके से समृद्धि व प्रगति हासिल करना चाहते हैं और भारत उनका समर्थन करता रहेगा।"