दाहिनी आंख से लगभग अंधा हूं, दूरी का अंदाज़ा नहीं लगा पाता: कॉर्निया ट्रांसप्लांट पर राणा
अभिनेता राणा दग्गुबती ने अपने कॉर्निया (आंख की पुतली) ट्रांसप्लांट के बारे में बातचीत करते हुए कहा है, "मैं दाहिनी आंख से लगभग अंधा हूं।" उन्होंने 'मैशेबल इंडिया' से कहा, "गाड़ी चलाने में परेशानी होती है...(गाड़ियों के बीच की) दूरी का अंदाज़ा नहीं लगा पाता। रात में अधिक समस्या होती है।" बकौल राणा, उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।


