Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिग्विजय ने शेयर किया 2017 में नर्मदा यात्रा के दौरान अमित शाह से मिले 'सहयोग' का किस्सा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 1 October 2021
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2017 में अपनी नर्मदा यात्रा के दौरान गुजरात में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिले 'सहयोग' का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "रात में हम गुजरात पहुंचे...जंगलों से गुज़रने का रास्ता और ठहरने की व्यवस्था नहीं थी...एक फॉरेस्ट ऑफिसर आए और कहा हमें अमित शाह ने आपका सहयोग करने का निर्देश दिया है।"