दिलीप कुमार की जयंती के इवेंट में उनके पोस्टर को छूते हुए भावुक हुईं सायरा बानो
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की 100वीं जयंती से पहले जुहू में उनकी एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं उनकी पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो उनके पोस्टर को देखकर भावुक हो गईं। सामने आए एक वीडियो में सायरा उनके पोस्टर को स्पर्श करती दिखीं जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं। दिलीप कुमार का 2021 में निधन हो गया था।
read more at Hindustan Times


