Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एचसी की डबल बेंच ने सुनाया वैवाहिक रेप पर बंटा हुआ फैसला, एससी के पास भेजा केस

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 May, 2022
दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर किसी व्यक्ति को आईपीसी की धारा-375 के तहत रेप के अपराध से मिलने वाली छूट के खिलाफ याचिकाओं पर बंटा हुआ फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के पास मामला भेजते हुए जस्टिस राजीव शकधर ने इस छूट को असंवैधानिक जबकि जस्टिस सी. हरि शंकर ने संवैधानिक बताया।