दिल्ली एचसी ने शराब नीति मामले में 'आप' नेता नायर की ज़मानत याचिका पर ईडी को भेजा नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी 'आप' के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर की ज़मानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट अब 19 मई को इस मामले की अगली सुनवाई करेगा। नायर ने कोर्ट में कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है।
read more at दिप्रिंट


