Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते तापमान के बीच हुई बारिश व तेज़ हवाएं चलीं

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 23 April, 2024
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई जिसके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। इसके साथ ही एनसीआर में तेज़ हवाएं भी चलीं हैं। गौरतलब है कि आईएमडी ने सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंचने की आशंका जताते हुए फिलहाल दिल्ली में बारिश की संभावना से इनकार किया था।