दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रॉली बैग के पहिए में मिली ₹7.24 लाख की विदेशी मुद्रा, सामने आया वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए एक यात्री के ट्रॉली बैग के पहिए से करीब ₹7.24 लाख की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। पहिए से करेंसी निकाले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। ज़ब्त की गई करेंसी में 32,500 सऊदी रियाल और 150 यूएई दिरहम हैं। सीआईएसएफ ने बताया कि यात्री को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।
read more at X (formerly Twitter)


