Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को 110 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का हुआ रैंडम कोविड-19 टेस्ट

short by अनिल कुमार / on Sunday, 25 December, 2022
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शनिवार को 110 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया। दरअसल, चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने हवाईअड्डों पर 2% अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 टेस्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं।