दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹18 करोड़ की कोकेन के साथ तंज़ानिया का नागरिक गिरफ्तार
कस्टम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर करीब एक किलोग्राम कोकेन की तस्करी करने के आरोप में तंज़ानिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल अधिकारी, बरामद कोकेन की कीमत करीब ₹18 करोड़ आंकी गई है। दरअसल, विभाग के स्नाइपर डॉग ने मादक पदार्थ संबंधी संकेत दिया था।
read more at दिप्रिंट


