Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एलजी ने गर्मी के चलते दिया मज़दूरों को दोपहर 12-3 बजे तक ब्रेक दिए जाने का आदेश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 29 May, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने गर्मी के मद्देनज़र मज़दूरों को दोपहर 12-3 बजे तक ब्रेक दिए जाने का आदेश दिया है। उप-राज्यपाल ने निर्देश दिया है कि जब तक तापमान 40°C के नीचे नहीं आता तब तक मज़दूरों के लिए यह ब्रेक जारी रहे। दिल्ली में मंगलवार को मुंगेशपुर और नरेला में 49.9°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था।