दिल्ली का खाना जन्नत है: 'ऐनिमल' में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाने वाली सलोनी
'ऐनिमल' फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर की बहन 'रीत' का किरदार निभाने वाली सलोनी बत्रा ने कहा है, "दिल्ली में छोले भटूरे और राजमा चावल मेरे फेवरेट हैं।" उन्होंने कहा कि मिठाई की बात करें तो गुलाब जामुन पसंद है। उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए दिल्ली के ये खाने जन्नत हैं।" गौरतलब है, सलोनी का जन्म दिल्ली में हुआ है।
read more at Hindustan Times


