Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली की गाज़ीपुर फूल मंडी में बरामद हुआ है बम: पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 14 January 2022
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने शुक्रवार को बताया कि गाज़ीपुर की फूल मंडी में एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ है। बाज़ार में एक लावारिस बैग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस बम निरोधक दस्ते को लेकर मौके पर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
read more at Times Now