दिल्ली की मंत्री आतिशी को मिला वित्त, राजस्व व योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट में फेरबदल करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी को वित्त, राजस्व व योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। इससे पहले इन तीनों विभाग की ज़िम्मेदारी कैलाश गहलोत के पास थी। वहीं, इस फैसले के बाद आतिशी अब दिल्ली सरकार में पर्यटन, महिला एवं बाल विकास व पीडब्ल्यूडी समेत अन्य ज़िम्मेदारियां संभाल रही हैं।
read more at हिन्दुस्तान


