Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची, 301 दर्ज किया गया एक्यूआई

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 2 January, 2023
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई 353 जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में यह 351 रहा। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में थी और एक्यूआई 259 रहा था।
read more at ANI