दिल्ली के 20 स्कूल हेल्थ क्लीनिक में खोले जाएंगे 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्र
दिल्ली सरकार ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 20 स्कूलों में बने हेल्थ क्लीनिक में 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्र खोले जाएंगे। सरकार ने ज़िला और क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक को ज़िलाधिकारी से समन्वय बनाकर टीकाकरण केंद्र तैयार करने को कहा है। दिल्ली में बुधवार तक 15-18 आयु वर्ग में टीकाकरण की संख्या 3,52,297 हो गई है।
read more at हिन्दुस्तान


