दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की हुई मौत
दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


