Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांस संबंधी संक्रमण के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 January, 2023
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर अजय स्वरूप ने कहा, "सांस संबंधी संक्रमण की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।" बकौल रिपोर्ट्स, सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ हैं।