Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के उप-राज्यपाल ने सरकारी अस्पतालों की 'दयनीय हालत' को लेकर सीएम को लिखा खत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 4 February, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों की 'दयनीय हालत' को लेकर चिंता जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने अपर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ की कमी, लापरवाही और गंदगी का ज़िक्र कर लिखा कि इन गंभीर चिंताओं को लेकर तत्काल निर्णायक कदम उठाए जाएं।
read more at ANI