दिल्ली के एक स्कूल में लगी आग, छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित निकाला गया
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित एक स्कूल में गुरुवार को आग लग गई जिसके बाद स्कूल परिसर में मौजूद छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 11:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। बकौल अधिकारी, आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at दिप्रिंट


