दिल्ली के एम्स के टीचिंग ब्लॉक में लगी आग, कई दस्तावेज़ व फर्नीचर जले
दिल्ली के एम्स के टीचिंग ब्लॉक में गुरुवार सुबह आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, इस घटना में कई आधिकारिक दस्तावेज़ और फर्नीचर जल गए। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
read more at News18 हिंदी


