दिल्ली के एलजी ने कई 'आप' नेताओं को भेजा लीगल नोटिस, लगाया छवि खराब करने का आरोप
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने विधायक सौरभ भारद्वाज व आतिशी समेत कई 'आप' नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। उप-राज्यपाल ने 'आप' नेताओं पर 'झूठी और अपमानजनक' टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। दरअसल, 'आप' ने सक्सेना पर खादी व ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए नोटबंदी के समय ₹1,400 करोड़ का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


