Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के कोर्ट में बम रखने वाले वैज्ञानिक ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी की कोशिश

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 20 December 2021
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कथित तौर पर बम रखने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने पुलिस हिरासत में शनिवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि उसने हैंड वॉश पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।